फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेदय की मांग को लेकर रसोइयों ने कोषाधिकारी का घेराव

विज्ञापन
मानदेय की मांग को लेकर कोषाधिकारी से वार्ता करती रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा साथ में अन्? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उप्र रसोइया कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने मानदेय की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह का शनिवार को घेराव किया। कोषाधिकारी ने रसोइयाें का मानेदय दो दिन बाद खाते में भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि रसोइयों का जुलाई 2019 के बाद से अब तक मानदेय नहीं मिला। जबकि एमडीएम में समाज का सबसे गरीब तबके की महिलाएं बच्चों को खाना बनाने का काम करती हैं। इसके साथ ही स्कूलों की साफ-सफाई भी करती हैं। इसके बाद भी रसोइयों का सबसे कम मानदेय मिलता है। लेकिन वो छह-छह महीने के बाद दिया जाता है। जिससे रसोइयों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जिला संरक्षक चंद्रमा ने कहा कि कोषागार में रसोइयों की पत्रावली काफी दिनों तक दबाई जा रही है। जिससे उनके मानदेय आदि समय से नहीं मिल रहा है। जिसके बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को सोमवार तक सभी रसोइयों के खाते में मानेदय भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद रसोइयों ने घेराव समाप्त किया। प्रतिनिधिमंडल में उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय यादव, विष्णुदेव सिंह, बबिता, मंजू, रिंकी, विमला भारती, पूनम, कलावती देवी, कमली, फूलमती, सेमरिया, गीता, पार्वती, बूचिया, सीमा, शांति देवी, सुनिता, चिन्ता देवी आदि रसोइयां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें