मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करती रसोइया संघ के सदस्य। संवाद
- फोटो : BALLIA
बलिया। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। सह राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल ने कहा कि भीषण महंगाई में रसोइयों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। एक तरफ सरकार नारी सम्मान की बात कर रही है, दूसरी तरफ मिड-डे मील में नियुक्त रसोइयों का शोषण कर रही है। कहा कि सरकार उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश का सम्मान करते हुए तत्काल न्यूनतम मजदूरी के रेट से एरियर जोड़कर भुगतान करे। जिलाध्यक्ष चमेली सिंहने कहा कि सभी विभागों में पूरे साल का मानदेय दिया जाता है। लेकिन हम रसोइयों को पूरे साल का मानदेय नहीं दिया जाता है। इस दौरान पुष्पा यादव, रीता देवी, सुनैना देवी, गुलाबी देवी, दयासागर, मुनीब, विजय, आशा देवी ने विचार रखे। अध्यक्षता रामजन्म यादव तथा संचालन शिवनारायण ने किया।