फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग को लेकर रसोइयों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि संत कुमार को ज्ञापन सौंपती रसोइया सं - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश रसोइया कर्मचारी संघ के तत्वावधान में पांच माह के बकाए मानदेय की मांग को लेकर रसोइयों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोइयों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रसोइयों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में होली जैसा प्रमुख त्योहार आने वाला है। इसके बाद भी रसोइयों का मानदेय न मिलना कितनी शर्म की बात है। विमला भारती ने कहा कि यदि हम लोगों का पांच माह का बकाया मानदेय नहीं मिला तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव, चंद्रमा यादव, शंभू रावत, सुंदरी देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, संजू देवी, पुष्पा देवी, रानी देवी, सुमन देवी, विजयांती देवी, रीता देवी, राजेंद्र वर्मा, चौधरी आनंद, बेबी देवी, रामप्रवेश यादव, अंजुम आरा, संजय यादव, कंचन वर्मा, राघवेंद्र शर्मा, प्रशांत पांडेय, नवीन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें