फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू नदी पर पुल का निर्माण लगभग पूरा, पटरी बिछाना शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भटनी-औड़िहार रेलखंड के बेल्थरारोड और तुर्तीपार स्टेशनों के बीच सरयू नदी पर बन रहे नए रेल पुल के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अब पुल पर पटरी बिछाने का कार्य ही शेष है। यह पुल डबल लाइन परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके पूर्ण होने से दोहरीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
करीब 1.08 किलोमीटर लंबा यह नया पुल आधुनिक तकनीक से बनाया गया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि पुल के चालू होने से भटनी-वाराणसी मार्ग पर ट्रेन संचालन सुगम होगा और लाइन क्षमता बढ़ने से ट्रेनों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

डबल लाइन हो जाने से इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन जैसी हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। इस समय सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों के क्रॉसिंग में अधिक समय लगता है।
डबल ट्रैक शुरू होने के बाद ट्रेनों की समयबद्धता और गति में सुधार होगा।
हालांकि, पुल निर्माण पूर्ण होने की समय सीमा में कई बार बढ़ाई जा चुकी है, जिससे यात्रियों को पुल निर्माण पूर्ण होने में लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

नए पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच जाने से लोगों में पुल पर ट्रेन संचालन शीघ्र शुरू होने की आस जगी है। इससे नई ट्रेनों की संभावना बढ़ेगी। साथ ही आवागमन बढ़ने, देरी कम होने और कनेक्टिविटी सुधरने से इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा, जिससे व्यावसायिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें