फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच घंटे तक हुई 55 मिलीमीटर बारिश से शहर जलमग्न, 10 मोहल्लों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक सप्ताह बाद सोमवार को झमाझम बारिश हुई। सुबह 7 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर एक बजे तक होती रही। तीन दिनों तक बादल छाने के बाद पांच से ज्यादा घंटे तक हुई बारिश से शहर के दस मोहल्लों में पानी जलभराव हो गया। 55 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम 30 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली। अब उनकी खेती अच्छी होने की उम्मीद जग गई है। तड़के सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हुआ, दोपहर बाद तक कभी तेज व कभी धीमी बारिश होती रही। शाम को आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह शिव मंदिरों में जाने वाले बाबा के भक्त भीग कर अपने आराध्य का जलाभिषेक किए।
शहर के बाबा बालेश्वर मंदिर के दाेनों साइड में जलभराव होने से पूजा करने आए भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कामकाज पर जाने वाले लोग भीग कर अपने नियत स्थल पर पहुंचे। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश ने नगर पालिका की खोल दी पोल : सोेमवार की सुबह से जारी बारिश से मुख्य मार्ग समेत शहर की गलियों में पानी ही पानी दिखाई दिया। इससे पता चला कि नगर पालिका परिषद ने जल निकासी व्यवस्था किस तरह की है। शहर के चंद्रशेखर नगर के सामने निर्माणाधीन फोरलेन पर जलभराव रहा। शहर के आनंद नगर, आवास विकास, मिड्ढी, काजीपुर, सतनी सराय, बालेश्वर मंदिर रोड, गुदरी बाजार, जापलिनगंज आदि मोहल्ले में पानी निकलने में घंटों लग गया। लोगों ने बताया कि बारिश के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। नाला सफाई में करोड़ों खर्च के बाद भी गंदे पानी के बीच निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें