फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में कुलाधिपति आज 44 मेधावियों को देंगी स्वर्ण पदक, इसमें 62% छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह सात अक्तूबर यानी मंगलवार को होगा। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह में 44 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। उपाधि प्राप्त करने वालों में 62 प्रतिशत छात्राएं, मात्र 38 प्रतिशत छात्र हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जीआई मैन डाॅ. रजनीकांत होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अतिविशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी प्रतिभाग करेंगी। दोपहर 1.40 बजे राज्यपाल का हेलीकाॅप्टर पुलिस लाइन के मैदान में उतरेगा। इसके बाद कार से वह बसंतपुर स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहंुचेंगी। यहां से सड़क मार्ग से बांसडीह मोरीगिरी टोला जेपी पांडेय के लेमन प्लांट बांसडीह बायोएनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर लिमिटेड पर जाएंगी। वहां श्रीबासुदेव गोशाला एवं उत्पाद विक्रय केंद्र का उद्घाटन करेंगी। करीब चार घंटे जिले में रहने के बाद शाम 5.45 बजे वाराणसी के लिए रवाना होंगी। दीक्षांत समारोह में कुल 19560 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। जिसमें स्नातक के 15878 और परास्नातक के 3682 विद्यार्थी सम्मिलित हैं।
दीक्षांत मंडप का भूमिपूजन संग हुआ पूर्वाभ्यास : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह का मंडप का निर्माण किया गया है। दीक्षांत मंडप के वास्तु देवता की स्थापना सोमवार को की गई। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने अर्धांगिनी डाॅ. नीरा गुप्ता के साथ भूमिपूजन किया। इसके बाद दीक्षांत समारोह अनुरूप पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह में स्वर्ण पदक वितरण के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरित की जाएगी। इस मौके पर कुलसचिव एसएल पाल, वित्त अधिकारी आनंद दुबे, शैक्षणिक निदेशक डाॅ. पुष्पा मिश्रा, पीआरओ डाॅ. प्रमोद शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शामिया को मिलेगा चांसलर मेडल, 19 विद्यार्थियों को पीएचडी उपाधि :
जेएनसीयू के 19 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। 13 छात्र एवं 6 छात्राएं हैं। समारोह में 43 विद्यार्थियों को कुल 44 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। एक विद्यार्थी शामिया खातून को उर्दू विषय में स्वर्ण पदक के साथ पूरे विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए कुलाधिपति पदक (चांसलर मेडल) भी दिया जाएगा। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या 34 और छात्रों को संख्या 9 है।
विधि महाविद्यालय के छात्रों की बड़ी उपलब्धि : चितबड़ागांव।
दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट एवं टॉप-10 सूची घोषित की गई है। इस सूची में हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय चितबड़ागांव के छात्र-छात्राओं का भी नाम है। शाहबाज खान पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल के लिए चयनित हुए हैं। मधु सिंह, सरस्वती सिंह, पवन कुमार सिंह, पंकज द्विवेदी, अभिषेक कुमार वर्मा ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
टॉपर सूची में नरहेजी महाविद्यालय के 10 छात्र : इंदरपुर। विश्वविद्यालय की ओर से तैयार की गई टॉपर सूची में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरहीं, नगरा के 10 छात्रों का चयन किया गया है। 7 छात्र बीसीए और तीन छात्र विधि संकाय के हैं। बीसीए के छात्र ज्ञान प्रकाश तिवारी, भानुप्रताप सिंह, राजकुमार वर्मा, आर्यन कुमार गुप्ता आशीष गुप्ता, पूजा कुमारी, मोहम्मद आरीब , एलएलबी के छात्र हर्षवर्धन तिवारी, रणजीत सिंह, कुमारी शिल्पी को उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम

दोपहर 1.40 बजेपुलिस लाइन हेलिपैड
दोपहर 2.05 बजेजेएनसीयू, बसंतपुर दीक्षांत समारोह
शाम 4.35 बजेसड़क मार्ग से बांसडीह
शाम 05 से 5.45 बजे तक बांसडीह गौशाला
शाम 05 बजे सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें