एनसीसी 90 एवं 93 बटालियन के गर्ल्स एवं ब्वायज कैडेटों का बी सर्टिफिकेट परीक्षा रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न कालेजों के एनसीसी कैडेटों की लिखित परीक्षा कराने के लिए वाराणसी से अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं की सुचिता को बनाए रखने के लिए एनसीसी आफिसर एवं पीआई स्टाफ पुलिस लाइन में चक्रमण करते रहे।
जिले के छात्रों को शिक्षा के साथ छात्र सैनिक के रुप प्रशिक्षण करने के लिए गठित एनसीसी के 90 तथा 93 बटालियन के कैडेटों की परीक्षा रविवार को सुबह दस बजे से शुरू कराई गई। जो करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान 395 व्वायज कैडटों के साथ 355 गर्ल्स कैडेटों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए एनसीसी अफसरों के साथ विभाग के प्रशिक्षकों को लगाया गया था। कर्नल राजवीर शर्मा की देखरेख में आयोजित परीक्षा में छात्रों ने कड़े धूप होने के बाद भी बी सर्टिफिकेट की परीक्षा दी।
एनसीसी की लिखित परीक्षा रविवार को कराई गई। जबकि फीजिकल परीक्षा सोमवार को कराई जानी है। इस मौके पर एनसीसी अफसर मेजर अरविंद नेत्र पांडेय, सत्येंद्र नाथ दूबे, ओेपी सिंह सहित अन्य एनसीसी अफसर मौजूद रहे।