फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने महिला को पीटा, शिकायत करने जा रही पुत्री को भी थाने के पास पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। थाना क्षेत्र के तेतारपुर नई बस्ती में दबंग पट्टीदारों ने दो दिनों पहले महिला की पिटाई कर दी। शनिवार को जब महिला की पुत्री थाने पर शिकायत करने पहुंची तो थाने से पहले ही दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद इसकी शिकायत थाने पर की। थाना क्षेत्र के तेतारपुर नई बस्ती गांव निवासिनी सोनी पुत्री दिलीप राम ने थाने पर शिकायत कर बताया कि मेरे पट्टीदारों ने मेरी मां को दो दिनों पहले मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को जब थाने पर शिकायत करने जा रही थी तो थाना गेट के बाहर पट्टीदारों ने शिकायत करने से मना किया और मारा-पीटा। सोनी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पट्टीदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें