फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, परिजनों को रोते-रोते बुरा हाल, सत्यम के शव की खोज में लगी एसडीआरएफ टीम

Tue, 04 Feb 2025 07:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मुबारकपुर संगम घाट पर स्नान के दौरान डूबे युवक का शव 24 घंटे के बाद भी बरामद नहीं होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसडीआरएफ की टीम भी खोज कर रही है और कहा जा रहा है कि जल्द ही सफलता जरूर मिलेगी।
 
विज्ञापन
युवक की तलाश करती टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेफना थाना के मुबारकपुर संमग तट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे सत्यम पांडेय का शव नहीं मिल सका। शव की तलाश में प्रशासन जुटा हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को एसडीआरएफ की आठ सदस्यी टीम संगम घाट पर पहुंचकर शव की तलाश में जुट गई। टीम स्पीड बोट से प्लाटून पुल के आसपास व जनेश्वर मिश्र सेतु से आगे तक खोजबीन लेकिन पता नहीं चल सका। मौके पर परिजन व ग्रामीण मौजूद रहे। दूसरे दिन शव न मिलने पर मां बहन व अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन


नसीराबाद गांव निवासी सतेन्द्र पाण्डेय का इकलौता पुत्र सत्यम पांडेय (20) बंसत पंचमी पर्व पर परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान करने गए थे। सत्यम चाचा, चचेरे भाईयों व दोस्तों के साथ संगम नोज पर दोस्तों के साथ नहाने के बाद वापस तट पर लौट रहा था, उसी दौरान नदी में तेज बहाव होने से बालू में पैर फंस गया। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मददत से शव की काफी तलाश की लेकिन शाम तक बता नहीं चला पाया। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलाया।

आठ सदस्यीय एसडीआरफ की टीम सुबह संगम घाट पर पहुंचकर स्पीड बोट से शव की खोजबीन में जुट गई। काफी प्रयास के बावजूद शव नहीं मिल सका, ग्रामीण प्लाटून पुल में फंसे होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

इकलौते बेटे के डूबने से मां चंदा पांडेय की हालत खराब है। वह बेटे को लेकर बेसुध हो गई है, सांत्वना देने के लिए आसपास की जुटी महिलाएं को मां की हालत देख आंखे नम हो जा रही है। करुणा क्रंदन से हर कोई मर्माहत है। आसपास घरों में चूल्हा तक नहीं जले। थाना प्रभारी बृजभान सरोज ने बताया की शव की तलाश में एसडीआरएफ की टीम के साथ हमलोग लगे हुए है। अभी सफलता नहीं मिली है, प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें