दुबहर क्षेत्र के शिवरामपुर गंगाघाट पर शव मिलने की सूचना पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : BALLIA
दुबहड़। थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास गंगा घाट पर शनिवार की सुबह गंगा स्नान करते समय डूब गए घोड़हरा निवासी संदीप यादव उर्फ सोनू पुत्र रामाशीष यादव, अभिषेक पासवान पुत्र रामाकांत पासवान एवं दीपेंद्र सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह का शव रविवार की सुबह गंगा नदी में उतराया हुआ मिला। रविवार को तड़के परिजन एवं गांव के लोग डूबे हुए युवकों का पता लगाने गंगा घाट पहुंचे तो देखा कि शव गंगा नदी में तैर रहा है। गांव के लोग नदी में जाकर शव को बाहर ले आए। शव देखकर परिजन वहीं दहाड़े मारकर रोने लगे। उधर, सूचना पाकर मौके पर दुबहड़ पुलिस भी पहुंच गई और शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।