फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में लापता युवक का शव गंगा उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के उदवंछपरा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक रविवार की देर रात अचानक कहीं गायब हो गया था। जिसकी मंगलवार की दोपहर बाद कृपाल ब्रह्म बाबा स्थान के सामने गंगा नदी में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उदवंछपरा निवासी भरत यादव 22 पुत्र लख्खी यादव अपने भाई के साथ मक्का के खेत का रखवाली करने गया था जो रविवार की करीब 12 बजे रात में अचानक गायब हो गया। भाई ने भरत को फोन किया तो उसने बताया कि थोड़ी देर में आ रहा हूँ उसके बाद नहीं लौटा। उसका भाई राह देखते-देखते मचान पर ही सो गया। सुबह उसका मोबाइल बंद बताने लगा। परिजनों ने गांव व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को अचानक किसी ने गंगा नदी में शव पाये जाने की सूचना दी। सूचना हल्दी पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए । परिजनों ने शव का शिनाख्त भरत के रुप में किया है। परिजनों का रोते-रोते हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि गंगा नदी के रेती पर शव मिला है। शरीर पर चोट का निशाना नहीं समझ आ रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें