फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 57 हजार रुपये नहीं लौटाने पर दोस्त बना दुश्मन, 30 जून को शराब पिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाने का चर्चित नवीन हत्याकांड का पुलिस ने 17 दिन बाद मंगलवार को खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त बृजेश राय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी विक्रांत वीर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नवीन हत्याकांड का खुलासा कर मुख्य आरोपी बृजेश राय निवासी भांटी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि सोमवार को थाना प्रभारी दिनेश पाठक मुखबिर की सूचना पर न्यायालय में हाजिर होने की फिराक में लगे आरोपी बृजेश राय को किकोढ़ा जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पैंट से एक तमंचा, एक कारतूस मिला। बृजेश ने पूछताछ में बताया कि नवीन राम मेरा मित्र था। दोनों कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करते थे, उसी के सिलसिले में मेरे से 57 हजार रुपये नवीन पर बकाया था, कई बार मांगने पर नवीन ने मेरा पैसा नहीं चुकाया था। इसी विवाद में 30 जून को नवीन को शराब पिलाने के बाद सरयू किनारे ले जाकर कटर ब्लेड से वार कर नवीन की हत्या कर उसका शव झाड़ियों के बीच गाड़ कर भाग गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और रक्तरंजित कपड़े भी बरामद किए हैं।
बता दें कि सिंकरपुर थाना में नौ जुलाई को नवीन कुमार की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसमें 27 जुलाई को बृजेश राय, मां नैनकुमारी व बहन प्रियंका राय व राकेश उर्फ रिंकू राय के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ। तीन अगस्त को नवीन कुमार का कंकाल खरीद घाट पर मिला। पिता ने रामरतन ने अपने पुत्र का पैंट-शर्ट व चप्पल से शिनाख्त की। पुलिस ने कंकाल की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें