फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू नदी में मिला घर से निकले युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ ग्राम में रह रहे विशाल कुमार (32) का शव बांसडीह में सरयू नदी में मिला है। वह मूल रूप से भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसौंडर ग्राम का मूल निवासी था जो उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ चौहानपुर में घर बनवाकर अपने परिवार समेत रहता था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 24 जुलाई की शाम विशाल के मोबाइल पर एक कॉल आई और उसके बाद वह घर से निकला। विशाल अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर बाइक से निकल गया। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला सका। घटना के दो दिन के बाद शनिवार को बांसडीह थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के पास सरयू नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो देखने पर पता चला कि वह विशाल का शव है। परिजनों का कहना है कि विशाल के चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या किए जाने की संभावना है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। दो भाइयों में वह बड़ा था। परिजनों के अनुसार यह हादसा नहीं, बल्कि साजिश लग रही है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि अभी प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। जानकारी कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें