फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तीन दिन से लापता युवक का शव पानी भरे प्लाॅट में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के आवास विकास काॅलोनी में बुधवार को तीन दिन से लापता प्रमोद यादव (35) निवासी हरपुर चंद्रभान का शव खाली प्लाॅट के पानी में मिला। सड़न व गंघ से परेशान मोहल्ले वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद यादव के बड़े भाई अरविंद यादव ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के हरपुर च्रंद्रभान निवासी प्रमोद यादव एनसीसी तिराहा स्थित एक होटल में काम करते थे। रविवार की शाम को ड्यूटी खत्म होेने के बाद घर चला गए लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे, मोबाइल फोन भी नहीं उठ रहा था। परेशान परिजन होटल पहुंचे तो कर्मचारियों ने सीसी टीवी का रिकॉर्ड दिखाया, जिसमें प्रमोद डयूटी खत्म होेने के बाद होटल से बाहर निकलते दिख रहे हैं।
बुधवार की सुबह काॅलोनी वासियों ने गंध से परेशान होकर खाली प्लाॅट में लगे पानी में किसी के शव होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाली प्लाॅट से शव को बाहर निकलवाया। शव के पैकेट से मोबाइल सहित अन्य सामान मिले। तब तक परिजन भी पहुंच गए। उन्होेंने प्रमोद का शव होने की पुष्टि की। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें