फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव में शनिवार की देर शाम एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मायके के लोग पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा गांव निवासी बुद्धि राम राजभर की बेटी ममता (35) की शादी 15 वर्ष पहले भीमपुरा थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव निवासी श्रीकिशुन के पुत्र सूर्यनाथ राजभर से हुई थी।
एक पुत्री मधु और दो पुत्र मनीष व अनीश हैं। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम सूर्यनाथ की पत्नी ममता फोन पर किसे से बात कर रही थी। इसे लेकर आपस में उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ममता ने इसकी सूचना अपने पिता को दी। इसके बाद सूर्यनाथ ने अपने ससुराल में फोन कर विवाद कर लिया। बाद में घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद लौटा तो देखा कि दरवाजा बंद है।
आवाज लगाई तो दरवाजा न खुलने पर अगल-बगल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़ा गया तो पत्नी ममता का शव छत की हुक से साड़ी के फंदे पर लटकता नजर आया। इसकी सूचना सूर्यनाथ ने ससुरलियों और पुलिस को दी।
विवाहिता के मायकेवालों ने भुजैनी पहुंच जमकर हंगामा किया। गांव के लोगों और पुलिस के समझाने के बाद शांत हुए।
पिता बुद्धिराम राजभर ने आरोप लगाया है कि पुत्री को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। पुत्री को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में एसओ मदन पटेल ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें