बलिया। कांग्रेस भवन के सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती सादगीपूर्वक मनाई गई। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने युवाओं का मताधिकार 18 वर्ष की आयु में पंचायत को सीधे केंद्र से जोड़कर क्षेत्र में अप्रत्याशित विकास के लिए नींव रख दी। प्रदेश महासचिव राजीव उपाध्याय ने कहा कि स्व गांधी ने पंचायत के माध्यम से विकास जो खाका खींचा उसे सदा याद किया जाएगा। इस मौके पर उमाशंकर पाठक, श्रीप्रसाद ओझा, कमलेश सिंह, जितेंद्र राय, अखिलेश कन्नौजिया, रूपेश चौबे, जैनेंद्र पांडेय, सत्यम तिवारी, विवेक ओझा, पप्पू सिंह, रामनाथ व्यास आदि मौजूद रहे।