हल्दी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-31 पर परसिया ढाले के पास शनिवार शाम सड़क पर अचानक बंदर आने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसके कारण लालमुनि और उनके दामाद जयदेव प्रसाद घायल हो गए। बलिया कोतवाली क्षेत्र निवासी जयदेव प्रसाद अपनी ससुराल रेवती गएथे। अपनी सास लालमुनि (55) पत्नी दशरथ प्रसाद को लेकर रेवती से बलिया जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल परसिया ढाले से आगे बढ़ी, तभी अचानक सड़क पर बंदर मोटरसाइकिल के पहिए के नीचे आ गया। जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। लोगों ने तत्काल हल्दी पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। आधे घंटे तक कोई नहीं आया तो निजी वाहन से लेकर बलिया गए। महिला को गंभीर चोटें आई हैं।