फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश में बह रही विकास की बयार’

Mon, 31 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी, देश में विकास की बयार बह रही है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, सबका विकास हो रहा है। ये बातें सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दो दिवसीय कार्यकर्ताओं की कार्यशाला के समापन पर मैरीटार में अध्यक्षीय संबोधन में कही।
विज्ञापन


कहा कि जो अमेरिका कभी मोदी को वीजा देने से कतराता था। आज वह कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहता है। मोदी का मेक इन इंडिया सफलता पूर्वक बढ़ रहा है। केंद्र सरकार 2022 तक देश के हर गरीबों के लिए नि:शुल्क आवास की व्यवस्था करने जा रही है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होगी।

कहा कि हमारी सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत हर विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था एक साल के अंदर किया है। यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारी सरकार जनधन योजना, बेटी बचाओ अभियान, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना जैसी, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना जैसी तमाम कार्यक्रम चला रही है।
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन के प्रथम सत्र का उद्घाटन जिला प्रवासी मुन्ना दूबे ने किया और उन्होंने भाजपा के इतिहास और विकास पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक उपेंद्र तिवारी, गोरक्ष प्रांत की मंत्री केतकी सिंह, हौसला प्रसाद उपाध्याय, जितेंद्र मिश्र, अनिल यादव आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन सीतांशु गुप्त ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें