फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजीं एमएलसी चुनाव की रणभेरी, सात मार्च को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चुनाव आयोग ने विधान सभा चुनाव के साथ ही बलिया में स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव सात मार्च को होगा। जिसके लिए शुक्रवार देर शाम आयोग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और सात मार्च को मतदान होगा। जबकि मतगणना का कार्य 12 मार्च को होगा। इसके लिए जिले में करीब 18 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। स्थानीय प्राधिकारी सीट के लिए जिले के करीब 2645 जनप्रतिनिधि मतदान करेंगे।
ये करेंगे मतदान
स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद सदस्य के चुनाव में जिले के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत और नगर पालिका के अध्यक्ष, सभासद, विधायक व सांसद मतदाता के रूप में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

18 पोलिंग बूथ बनेंगे
जिले के सभी 17 ब्लॉक मुख्यालयों में पोलिंग बूथ बनाएं जाएंगे। इसके अलावा एक पोलिंग बूथ जिला पंचायत के कार्यालय परिसर में बनाया जाएगा, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

ये है चुनाव कार्यक्रम
10 फरवरी को होगी नामांकन की शुरुआत
07मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
12 मार्च को होगी मतगणना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें