फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से किशोर की हत्या, शव नाले में फेंका

Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पुलिया के  पास स्थित नाले के समीप शनिवार की देर शाम एक किशोर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव को नाले में फेंककर हत्यारे भाग गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों के शोर मचाने पर लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। किशोर की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।  
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक किशोर की शिनाख्त बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के ढोरौली निवासी दीपक उर्फ मदन (15) के रूप में की गई। थाना क्षेत्र के ढोरौली निवासी नारद का 15 वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ मदन छाता बाजार से सब्जी खरीदकर वापस अपने साइकल से घर जा रहा था। इसी दौरान मिश्रौलिया पुलिया स्थित नाले के समीप उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया। उसी मार्ग से जा रहे राहगीरों ने खून से लथपथ किशोर के शव को देखकर शोर मचाने लगे। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। कुछ लोेगों ने पुलिस को मोबइल से सूचना दे दी।


सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष नंदलाल ने शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद उसकी शिनाख्त की। मृतक के परिजनों की माने तो वह सब्जी लेने के लिए गया था। अभी भी परिवार के लोग हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं कर पा रहे है। देरशाम तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें