क्रिमिनल एंड रेवेंयू बार एसोसिएशन की बैठक संघ भवन के सभागार में शनिवार को हुई। अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह को ध्ामकी और सत्येंद्र राय के घर चोरी के प्रकरण में आज तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई गई। एक सप्ताह में खुलासा न होने पर आमरण अनशन और चक्काजाम की चेतावनी दी।
कहा िक अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह के गांव पुरादुलार जगदरा में पुलिस द्वारा उनके सगे भाइयों और पट्टीदारों के विरुद्ध फर्जी आगजनी और एससी/एसटी का मुकदमा किया गया है।
इस फर्जी मुकदमे की उच्चस्तरीय जांच कराकर मुकदमा स्पंज कराने की मांग अधिवक्ताओं ने की। वहीं 23/24 दिसंबर 2014 की रात बदमाशों द्वारा सत्येंद्र राय के घर में घुसकर लगभग 15 लाख रुपये की गहना और अन्य सामानों की चोरी की गई थी।
इन दोनों प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह के अंदर पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया जाता है तो अधिवक्तागण न्यायालय के सामने आमरण अनशन और चक्काजाम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से देवेंद्र नाथ मिश्र, चंद्रपाल सिंह, निर्भय सिंह, अरविंद सिंह, अनिल पांडेय, अनिल सिंह, अवधेश सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।