फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लेखपाल ने शौचालय को तोड़वाया, शाम को बताया, सही जगह बना था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बलिया/ बैरिया। लेखपाल ने दिन में नापी-पैमाइश करके शौचालय को विपक्षी का बताकर तोड़वा दिया। लेकिन शाम को पुनः लेखपाल दरवाजे पर पहुंचे और बताया कि गलत पैमाइश हो गई है। शौचालय सही जगह बना था। चाईछपरा निवासी सुदामा यादव ने थाना समाधान दिवस में बैरिया थाने में उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह को पत्रक देकर शिकायत की।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार रोशन सिंह को आदेशित किया की मौके का निरीक्षण व लेखपाल के कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट उपलब्ध आख्या प्रस्तुत करें। अगर लेखपाल गलत पाए जाते हैं, तो संबंधित लेखपाल को निलंबित किया जाएगा।
जनपद के 22 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 113 प्रकरण में से 21 मामलों का दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते से निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी राजस्वकर्मी थाना परिसर में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना। बैरिया के चाई छपरा के ही बच्चालाल चौधरी ने डीह की जमीन पर पलानी लगाकर कब्जा करने के मामले में शिकायती पत्र दिया। इसी तरह मिर्जापुर निवासी दीनानाथ ने भूमि विवाद, चाईछपरा निवासी बच्चा लाल ने भूमि विवाद का मामला उठाया। थाना समाधान दिवस पर कल 16 मामला प्रस्तुत हुए, जिसमें चार मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन

उक्त मौके पर क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी, एसएचओ राकेश कुमार सिंह, कानूनगो शिवकुमार गुप्ता सहित समस्त चौकी इंचार्ज व हलका इंचार्ज क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। नवानगर: सिकंदरपुर थाना परिसर में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में पांच प्रार्थना पत्र आए। जिसमे राजस्व के तीन व पुलिस विभाग के दो आवेदन पड़े। राजस्व के एक व पुलिस विभाग के एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। वहींसमाधान दिवस सीओ रजनीश यादव, थाना प्रभारी प्रवीण सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मालिक आदि उपस्थित रहे। नगरा: थाना परिसर में उपजिलाधिकारी संजय कुशवाहा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां तीन मामले आये जिनमें एक का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर मामलों में रिपोर्ट देने को कहा गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक, एसआई राजेश सिंह, छुन्ना सिंह समेत राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें