फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। शनिवार की तड़के हुई गिट्टी बालू कारोबारी हीरामन यादव की हत्या के 36 घंटे बीतने के बाद भी फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। जबकि मृतक के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा निवासी गिट्टी बालू कारोबारी हीरामन यादव की बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की तड़के गोली मारकर हत्या कर दिया था। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरा-गड़वार मार्ग को शव रख साथ जाम कर दिया था। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ व बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के समझाने व कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया था। इस मामले में मृतक के पुत्र सिंटू यादव के तहरीर पर पुलिस ने सरया बगडौरा निवासी धमेंद्र यांदव, नागेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, रमाकांत यादव, राकेश यादव, श्रीकांत यादव एवं चितबड़ागांव के रामपुर चीत निवासी जितेंद्र यादव के विरूद्घ धारा 302 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर रमाकांत यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि शेष आरोपी अब भी फरार चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें