फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 15 मीटर की सड़क अतिक्रमण से सिकुड़कर दो मीटर की हुई, राह चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
नगर के स्टेशन-चौक पर अतिक्रमण के चलते लगा जाम।संवाद - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
बलिया। शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश सिर्फ बैठक तक ही सीमित रह गए हैं। शहर का स्टेशन-चौक मार्ग करीब 15 मीटर से ज्यादा चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण से सिकुड़कर यह सड़क दो मीटर तक हो गई है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूति हो रही है। नगरपालिका के अधिकारी अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा होने पर पुलिस की लापरवाही बता अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। वहीं पुलिस नगरपालिका की जिम्मेदार बता देती है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन-चौक मार्ग करीब 15 मीटर से अधिक चौड़ा है। दोनों तरफ दुकानदारों व बीच में दो लाइन ठेला लगाने से सड़क पर सिर्फ पैदल चलने लायक जगह बची है। कार या अन्य वाहन आने पर जाम में फंस जाते हैं। इसके कारण चाहकर भी खरीदार मुख्य बाजार में जाने की जगह कस्बा व चट्टी चौराहे पर खरीदारी कर ले रहे हैं। या आनलाइन समान घर पर मंगा रहे हैं। मुख्य सडक के अलावा मोहल्ले के गलियां अतिक्रमण के शिकार हो रही है। शनिवार को शहर में अतिक्रमण को लेकर पड़ताल के दौरान सड़कों तक अतिक्रमण होने के कारण आम जनता जाम से परेशान दिखी वहीं, दुकानदारों विवाद पर उतारू हो जा रहे थे।
स्टेशन के सामने पुलिस बूथ से चौक तक करीब 15 मीटर चौड़ी सड़क अतिक्रमण के कारण दोनों लेन में पैदल चलने लायक दो से तीन फीट की जगह बची थी। ई-रिक्शा को छोड़ दूसरे वाहन आने से जाम में फंस जाते हैं। चेयरमैन द्वारा इस मार्ग को नो वेडिंग जोन घोषित किया गया है। जो सिर्फ कागजों तक सीमित है।
विज्ञापन



गुदरी बाजार में 10 फीट का रास्ता राजकीय पुस्तकालय जाता है। दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा छह से सात फीट तक अतिक्रमण करने से पैदल चलने भर रास्ता बचा है। बाइक या ई-रिक्शा आने पर भी परेशानी होती है।


दुर्गा मंदिर चौराहा से लोहा पट्टी मार्ग 15 मीटर चौड़ा है। लेकिन अतिक्रमण के कारण सड़क सिकुड़कर सिर्फ पांच फीट बची है। दोनों तरफ से ई-रिक्शा आने पर जाम लग जाता है। गुड़ व चावल मंडी होनेे से अक्सर लोगों का आना जाना रहता है। लेकिन अतिक्रमण से परेशानी होती है।
ममता स्कूल के पीछे गली 15 फीट चौड़ी है। दोनों तरफ के किराना व्यापारी रास्ता पर पुरी दुकान का सामान रख देते हैं। अतिक्रमण के कारण मुश्किल से निकल पाता है। कासिम बाजार से गुरुद्वारा रोड का मुख्य गेट के आसपास दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है।

शहर में हैं 30 किमी की 23 सड़कें
बलिया। शहर के दो किमी के क्षेत्र में कुल 30 किमी लंबी 23 सड़कें हैं। अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण है। दुकानदार सामान को सड़क तक फैलाकर रखते हैं। इसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। कई मंजिला शोरूम व आठ फीट की दुकान वाले 15 से 25 फीट पटरियों पर कब्जा किए हैं। वाहनों की बात छोड़िए पैदल चलना मुश्किल है।

नगर में समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। त्योहारो के चलते कुछ राहत दी गई थी। जल्द ही अभियान चला शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों का चालान भी किया जाएगा। - सुभाष कुमार, ईओ, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें