फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताआें की बदौलत मिला सम्मान

Sun, 02 Oct 2016 09:53 PM IST
ballia
विज्ञापन
कबीना मंत्री रिजवी का स्वागत करते सपाजन। - फोटो : ‍ballia
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज यह सम्मान मिला है। कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आज यह जिम्मेदारी सीएम ने सौंपी है। उसे ईमानदारी और निष्ठापूर्वक पूरा करने का प्रयास करुंगा। यह बातें कैबीनेट मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी ने सिकंदरपुर  बस स्टैंड पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। कहा कि एक कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता की तरह पार्टी की सेवा करता रहूंगा। कहा कि पांच सालों में प्रदेश की सरकार ने जो विकास कार्य किया है, आज तक किसी भी पूर्व की सरकार ने नहीं किया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, राज्यमंत्री सनातन पांडेय, नीरज सिंह गुड्डु, रसड़ा चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डा. मदन राय, चंद्रशेखर, शिवजी यादव त्यागी, रामबचन यादव, खुर्शीद आलम, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन रामजी यादव ने किया।
विज्ञापन


उधर, आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल व सभासदों द्वारा 51 किलो का माला, चांदी का मुकुट तथा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान विजय जायसवाल, दीपक, इम्तियाज, उपेन्द्र तिवारी, सुजीत, गणेश वर्मा, अशोक जायसवाल,  विकास, छोट,े अजय खरवार, संतोष गुप्ता, खुर्शीद आलम के साथ ही काफी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें