फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मुखाग्नि देने नहीं पहुंचा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर चाकू मार कर बिंदू देवी की हत्या मामले में पुलिस ने उसके घर में किराये पर रह रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर, पति उमेश पत्नी की अंत्येष्टि में नहीं पहुंच सका। उसकी घायल बेटी अंशू वर्मा का इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस अंशू का बयान लेने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

ट्रामा सेेंटर में पुत्री अंशु की देखरेख के लिए गए पिता उमेश ने शनिवार की शाम एक पुलिसकर्मी के फोन पर परिजनों को सूचना दी कि वह गाजीपुर पहुंच चुका है और पत्नी की अंत्येष्टि के लिए पहुंच रहा है। जब देर रात तक वह नहीं पहुंचा तो परिजनों और गांव के लोगों ने बिंदू देवी के शव का दुबहर के श्रीरामपुर घाट पर प्रवाह कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस ने उमेश को हिरासत में ले लिया होगा। उधर, पुलिस ने उमेश के घर में किराए पर रहने वाले नलकूप विभाग के कर्मचारी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। ट्रामा सेंटर में घायल अंशु को देख कर आने वालों की मानें तो हमलावर ने 20 से 25 बार चाकू से वार किया है। हमलावर बिंदू देवी व उसकी बेटी अंशु को मृत मानकर भाग गए थे।
हिरासत में लिए गए किरायेदार ने पुलिस को बताया कि जब हमलावर घर में घुसे थे, तब वह एक कमरे में सो रहा था। हमलावर ने बाहर से कमरे की कुंडी बंद दिया था जिससे वह निकल नहीं पाया था। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या का कारण पड़ोसी से विवाद है या कोई और मामला। बैरिया सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि टीम कार्रवाई में लगी हुई है, उम्मीद है जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें