फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पॉलिटेक्निक मैदान में सजीं पटाखों की अस्थायी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दीपावली को लेकर शहर में पटाखों का बाजार सज गया है। सुरक्षा कारणों से इस बार भी शहर के रामलीला मैदान के बजाय पॉलीटेक्निक मैदान में अस्थायी पटाखा दुकानें लगाई गई हैं। इसके लिए कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल के बाद दुकानों को लगाने की अनुमति दी गई। हालांकि, मैदान में खेल आयोजन होने के कारण दुकानदारों को बिक्री के लिए महज दो दिन का समय मिलेगा। देर शाम तक दुकानों पर टेंट लगाने के साथ पटाखों की बिक्री भी शुरू हो गई।
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा ने पुलिस टीम के साथ पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

छह तहसीलों में एसडीएम ने जारी किए लाइसेंस: जिले की छह तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की ओर से पटाखा बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए हैं। शहर में पहले रामलीला मैदान में पटाखों की दुकानें लगती थीं, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी डीएम ने पॉलिटेक्निक मैदान में अस्थायी बाजार लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें