फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान पहुंचा 45 डिग्री, शहर से गांव तक बिजली कटौती शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। युलसाती गर्मी पड़ते ही बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। शहर में रविवार को पूरे दिन बिजली के आने जाने का क्रम जारी रहा। शहर के अधिकांश हिस्से में आधी रात तक आपूर्ति ठप रही। आधी रात के बाद शुरु हुई आपूर्ति भोर में ही गायब हो गई। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार को जिले का तापमान अधिकतम 45 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रहा।
विज्ञापन

अब तक आए दिन बारिश और आंधी तूफान से गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। लेकिन े तीन- चार दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है दूसरी और बिजली की आपूर्ति से लोग बिबिला उठे हैं। नगर में रविवार को पूरे दिन बिजली के आने-जाने का क्रम जारी रहा और शाम को सात बजे अचानक आधे शहर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते नगर के शास्त्री नगर, बड़ा गड़हा, आर्यसमाज रोड, बनकटा, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड आदि मोहल्लों के लोग गर्मी के मारे देर रात तक सड़कों या छतों पर टहलते रहे। रात करीब 12 बजे आपूर्ति शुरु हुई लेकिन भोर में करीब पांच बजे ही गायब हो गई जो तीन घंटे बाद आठ बजे लौटी। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति ध्वस्त हो गई है।
नगरा। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से आम जनजीवन बेहाल है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती दाद में खाज का काम कर रही है। आसमान से बरसते आग के गोले के बीच बिजली कटौती से ग्रामीणों में काफी रोष है। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 18 से 20 घंटे तक विद्युत आपूर्ति का दावा नगरा क्षेत्र में हवा हवाई साबित हो रहा है। बीते 48 घंटे में 5-6 घंटे ही बिजली की आपूर्ति मिल सकी है। विद्युत उपकेंद्र नगरा के अन्तर्गत छोटे बड़े लगभग 200 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को आधी रात को विद्युत उपकेंद्र के उपकरण में फॉल्ट आ जाने व शनिवार को जर्जर तारों के टूट जाने के कारण रविवार दिन भर विद्युत की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बैरिया। लॉक डाउन में घर रहने की सलाह, ज्येष्ठ माह की तपती गर्मी और इस बीच हो रही बिजली की कटौती व लो वोल्टेज से लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। क्षेत्र में सुबह के 7-8 बजते ही बिजली गुल हो जाती है और सूर्य की आग बरसाती किरणें लोगों को बेहाल कर दे रही हैं। क्षेत्र के दोकटी, लोकधाम(चांददियर) और जयप्रकाशनगर फीडर से जुड़े गांवों में रोजाना 8 घण्टे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है ।
चिलकहर। लो वोल्टेज और बिजली की अंधाधुंध कटौती से भीषण गर्मी में लोग पूरी रात अच्छी तरह से सो नहीं पा रहे हैं। घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी शोपीस बन चुके हैं। 24 घंटे में 3 से 4 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। फेफना, सलेमपुर फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान हो जा रहे हैं। यही नहीं गर्मी से बिलबिलाए लोग रात में बिजली नहीं रहने पर सड़कों पर घूम कर समय काटते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। क्षेत्र के कुरेजी, नराव, रामपुर, बुढ़ऊ आदि गांवों के लोगों ने चेताया कि अगर बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें