फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने भेजी सीएम को रिपोर्ट, अधिकारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। मरम्मत के बाद ही एनएच-31 के टूटने के मामले में तहसीलदार शिवसागर दुबे ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में तहसीलदार ने इसकी पुष्टी की है कि एनएच-31 बनने के साथ-साथ टूटने भी लगी है। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। कार्यदायी संस्था एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अपने दायित्वों का प्रति पूरी तरह उदासीन है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की संस्तुति की है। इससे एनएचएआई और कार्यदायी संस्था में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

राजेश कुमार गुप्त निवासी सोनबरसा ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि एनएच-31 पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से तहसीलदार से जांच करके आख्या देने को कहा गया था।
इसके अलावा सोनबरसा में कुछ माह पहले सड़क दुर्घटना में मृत 14 वर्षीय सुनील माली पुत्र भूलना माली के मौत के मामले में मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट में मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय बताई है। सोनबरसा निवासी दीपक सैनी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर सुनील के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें