फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने की स्टांप वेंडरों पर छापामारी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में स्टांप विक्रेताओं की जांच करते डिप्टी कलेक्टर गुलाबचंद्रा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सदर तहसीलदार व कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट व निबंधन कार्यालय परिसर स्थित स्टांप वेंडरों के यहां छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने स्टांप बिक्री की दर आदि की जांच की।
विज्ञापन

एक अधिवक्ता ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि स्टांप वेंडर जानबूझ कर स्टांप नहीं मिलने की बात कहकर महंगे दामों पर स्टांप की कालाबाजारी करते हैं। इसके चलते लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। एडीएम के निर्देश पर सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस के साथ कलेक्ट्रेट व निबंधन कार्यालय परिसर स्थित स्टांप वेंडरों के यहां छापामारी कर उनके लाइसेंस के साथ खरीद-बिक्री की जांच की। जांच के लिए अधिकारियों के पहुंचते ही कई स्टांप वेंडर दुकान बंद कर गायब हो गए। तहसीलदार ने बताया कि कई स्टांप विक्रेताओं को चिह्नित किया गया है जिनके यहां कमियां मिली हैं। उन्होंने शुक्रवार को सभी स्टांप विक्रेताओं को तहसीलदार, डिप्टी कलेक्टर के पास लाइसेंस जमा करने का निर्देश दिया ताकि जांच हो सके। जो लाइसेंस जमा नहीं होंगे उन्हें पंजीकरण रद्द किया जाएगा और संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें