नरही (बलिया)। नरही थाना क्षेत्र के इच्छा चौबे का पूरा गांव में सोमवार को 15 वर्षीय विकास साहनी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार घटना के समय मां लक्ष्मणपुर स्थित ब्यूटी पार्लर गई थीं, जबकि पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर के अन्य सदस्य मवेशी चराने गए हुए थे। इसी दौरान विकास ने घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पड़ोसी घर पहुंचे तो कमरे में किशोर को फंदे से लटका देख तत्काल उसकी मां और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद