पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान कब्रिस्तान के पास स्थित बगीचे में शनिवार की शाम आम के पेड़ लटकते एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली निवासी इरशाद अंसारी (17) पुत्र रहीम अंसारी जनुवान पुल के पास एक किराये की मकान में अपने पिता के साथ रहता था। बताया जाता है की दो दिन पहले किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांटा था। जिसको लेकर इरशाद नाराज होकर घर से चला गया था। परिजन इसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच शनिवार की शाम को किसी बच्चे ने बाग में एक शव लटकने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पहचान इरशाद के रूप में की। उसके पिता रहीम को घटना की सूचना दी। इस बाबत एसएचओ अनिता सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद