फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खाना खाते समय किशोर को घर से बुलाकर ले गए दोस्त, रंजिश में मारी गोली; बीएचयू रेफर

Tue, 10 Feb 2026 11:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक किशोर को खाना खाते समय दोस्तों ने फोन करके घर से बुलाया फिर पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार दी। 
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव निवासी आयुष सिंह (17) को सोमवार की रात घर से बुलाकर कुछ युवकों ने गोली मार दी। पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में खलबली मच गई। परिजन इलाज के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सक प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख वाराणसी स्थित बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी कृपा शंकर व सीओ उस्मान अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। परिजनों ने बताया कि आयुष खाना खा रहा था, उसी दौरान किसी दोस्त ने फोन कर हल्दी बाजार में बुलाया।  वह कुछ देर में आने को कह घर से निकला था। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: सीटीईटी...जेठानी व देवरानी अरेस्ट, हादसों में तीन लोगों की मौत; पढ़ें वाराणसी की खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी कृपाशंकर ने कहा कि एक युवक को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दोस्तों द्वारा गोली मारने का मामला आया है। मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें