फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त रहते बची जान: बलिया में पिता की डांट से नाराज किशोर ने लगाया फंदा, दर्द से चिल्लाया तो परिजनों ने बचाया

Sun, 02 Apr 2023 05:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के इब्राहिमाबाद गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। संयोग रहा कि समय रहते परिजनों ने देख लिया और उसे फंदे से उतारकर जान बचा ली।
विज्ञापन
किशोर को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के इब्राहिमाबाद गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। संयोग रहा कि समय रहते परिजनों ने देख लिया और उसे फंदे से उतारकर जान बचा ली। किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी गणेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ डब्लू को शनिवार  शाम खेत की रखवाली करने नहीं जाने पर पिता ने डांट दिया था। नाराज होकर रात में वह अपने कमरे में गमछे को कड़ी में बांध कर फंदा लगा लिया। दम घुटते समय कराहने पर परिजनों की नींद खुली।

दरवाजा तोड़कर देखा तो डब्लू फंदे पर लटका हुआ था। आननफानन परिजनों ने उसे उतार कर सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पति रात भर शव के पास ही सोया रहा

Trending Videos

बाइक खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

रेवती रेलवे स्टेशन से घर जाते समय युवक की बाइक रविवार सुबह खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दलछपरा गांव निवासी बृजेश गोंड (18) रविवार सुबह बाइक से किसी को स्टेशन पहुंचाने आया था। स्टेशन से घर जाने के दौरान उसकी बाइक पालजी महाविद्यालय के समीप सड़क के किनारे स्थित विद्युत खंभे से टकरा गई। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी रेवती पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से जख्मी ई-रिक्शा चालक की मौत

चकिया गांव निवासी अजय सिंह मुन्ना (50) अपनी ई-रिक्शा लेकर शनिवार की देर शाम रामगढ़ से बैरिया लौट रहे थे। दयाछपरा में गजहवा बाबा स्थान के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची बैरिया पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल ई-रिक्शा चालक अजय को इलाज के लिए सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद अजय को चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान रविवार की भोर में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें