शहर के टीडी काॅलेज चौराहे के पास मंगलवार को होर्डिंग उतारते समय एक किशोर करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया। कलक्ट्रेट गेट के सामने होर्डिंग उतारते आकाश कुमार (13) निवासी जापलिनगंज हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिसमें गंभीर रूप से झुलस गया। संवाद