फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवती के अपहरण में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 दिन पूर्व खेतों में जाने के लिए निकली युवती के घर वापस नहीं लौटने के मामले में पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर आरोपित युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बीते 29 दिसंबर की शाम खेत की तरफ गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसकी खोजबीन के दौरान इस बात की जानकारी हुई कि गांव के ही सत्येंद्र साहनी उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इसकी शिकायत लेकर उसके घर जाने पर उसकी मां भाई आदि लोग गाली गलौज देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें