बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जेपी नगर निवासी शंकर गुप्ता (11) पुत्र सुभाष गुप्ता करीब पांच बजे स्नान करने माल्देपुर गंगा घाट पर गया हुआ था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस गंगा घाट पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद शंकर का शव गंगा से निकाला गया। शव मिकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद