फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के रामपुर मड़ई गांव में किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर मड़ई निवासी राजेश यादव राजस्थान में रहकर निजी कंपनी में काम करता है। उसका पुत्र आजाद यादव (15) अपने पिता के पास ही रहता था। 14 अगस्त को अपने पिता के यहां से घर आया और पढ़ने के लिए एक निजी विद्यालय में एडमिशन कराया। 17 अगस्त की सुबह राजेश को किसी रिश्तेदार ने सूचना दी कि आपके पुत्र की किसी कारण से मौत हो गई है। उसके बाद राजेश ने फोन कर घरवालों से जानकारी ली। उसने घरवालों से कहा कि हमारे आने के बाद ही पुत्र का अंतिम संस्कार होगा। लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्काकर कर दिया।
इस बाबत पीड़ित पिता ने ग्राम प्रधान सहित भीमपुरा पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद 17 अगस्त की देर शाम राजेश यादव घर पहंुच गया। राजेश यादव का आरोप है कि बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है। इसीलिए साक्ष्य छिपाने के लिए उनके आने से पहले अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजेश ने बताया कि छोटे पुत्र भोला (8) के मुताबिक आजाद के गले में फंदा पड़ा हुआ था। जबकि पुलिस की पूछताछ में आजाद के दादा राजबलि यादव ने बताया कि आजाद की तबीयत खराब थी। हमलोग उपचार के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद आजाद का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि वर्ष 2023 में आजाद की मां की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस बाबत भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि पिता राजेश यादव की सूचना पर किशोर के बाबा व परिवार के अन्य सदस्यों का बयाना लिया गया है। बताया गया कि तबीयत खराब होने से मौत हुई। वैसे पिता के आरोप पर पुनः मामले की जांच की जा रही है।

-

युवक ने फंदा लगाकर जान दी

बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव में बुधवार को एक युवक ने अपने कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मंगलवार की देर रात हरेराम साहनी (40) ने खाने के बाद परिवार के सभी लोगों को छत पर सोने के लिए भेज दिया। जबकि स्वयं नीचे ही अपने कमरे में सो गया। सुबह जब घर के लोग उतरे तो हरेराम का शरीर उसके घर के कमरे में पंखे के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी पत्नी गीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें