फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दुष्कर्म के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने नगर के एक वार्ड निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए बलिया भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया कि वह अपनी पुत्री को लेकर अस्पताल गई थी। जब दोपहर में वह अस्पताल से आई तो देखा कि बड़ी पुत्री (13 वर्ष) को वार्ड में ही अपने ननिहाल में रहने वाला युवक अपनी छत से मेरी छत पर भेज रहा था। पुत्री से पूछने पर उसने बताया कि युवक ने अपने घर लेजाकर दुष्कर्म दिया। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। एसपी विक्रांत वीर ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें