फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संर्पदंश से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। सुखपुरा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मिड्ढा के बांसपाली में बुधवार की रात संपदर्श से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रात में भोजन करने के बाद चंदन यादव पुत्र राधा यादव अपने छोटे भाई के साथ घर में सोने चला गया। रात नौ बजे के आसपास चंदन को सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन जिला अस्पताल बलिया ले गए। उपचार के बाद भी सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घर पर परिजनों में शोक छा गया। इसकी सूचना होने पर सुखपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें