पूर। पकड़ी थानाक्षेत्र के मुजही स्थित बहेरा नाले में बृहस्पतिवार को एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई परमानंद त्रिपाठी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को दोपहर में नाले में पड़े शव पर किसी ग्रामीण की नजर पड़ी। शव देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां दर्जनों लोग पहुंच गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना थाने पर दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। संवाद