नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पलिया खास बड़का खेत में सोमवार की दोपहर में सर्प दंश से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार यादव 16 पुत्र राम प्रवेश यादव अपने दरवाजे पर परिजनों के साथ झोपड़ी डालने की तैयारी में लगा था। पास में ही रखे सरपत का बोझ लाकर दे रहा था। उसी बोझ में छिपे सर्प ने अरविंद यादव के पैर में डंस लिया। परिजनों सहित आसपास के लोग इलाज कराने लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया।