फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों की जांच लेकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के जगदेवा ढाही गांव में ठेकेदारी के तहत कराए गए कार्यों की जांच को लेकर सोमवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से चले लाठी-डंडे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव में ठेकेदारी में कराए गए कार्यों की जांच के लिए मौके पर नायब तहसीलदार रजत सिंह पहुंचने वाले थ। जांच में बयान देने के लिए काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। मौके पर जांच अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इसी बीच पक्ष विपक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्रा ने बताया घटना देर शाम की है। अभी तहरीर नहीं मिली है। हालांकि एक पक्ष से संतोष यादव, सरोज यादव, दूसरे पक्ष से सुशील सिंह कई लोगों के घायल होने की सूचना है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें