बलिया। गड़वार-बलिया मार्ग के अलावलपुर चट्टी पर मंगलवार को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से चार वर्ष का मासूम की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। अलावलपुर गांव निवासी चंचल यादव की पत्नी बलिया अस्पताल से दवा करवाकर बेटे बादल यादव के साथ वापस घर लौट रही थी। सड़क पार मां सामान खरीदने चली गई, बादल मां के पास जाने लगा, उसी दौरान तेज रफ्तार से जा रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बादल की मौके पर मौत हो गई। तीन माह में मिट्टी लदे ट्रैक्टर से दूसरी घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।