फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान दो डूबे, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान शिवरामपुर घाट पर स्नान के दौरान मोहन छपरा दुबहर निवासी शिवम पांडेय (16) गंगा में डूब गया जबकि हल्दी क्षेत्र के गायघाट निवासी विशाल (16) लापता हो गया। विशाल के भी डूबने की आशंका जताई जा रही है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दुबहर थाना क्षेत्र के मोहन छपरा निवासी शिवम पांडेय (16) पुत्र राजकुमार पांडेय दोस्तों के साथ मंगलवार की सुबह छह बजे गंगा स्नान करने के लिए शिवरामपुर घाट पर गया था। वहां गंगा में स्नान करते समय शिवम गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख उसके साथ बिना किसी को बताए घर आए गए। जब शिवम घर नहीं लौटा तो चिंतित हुए परिजन गंगा घाट पर पहुंच उसकी खोजबीन की। शिवम का कपड़ा और मोबाइल गंगा नदी के किनारे घाट पर मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन के लोगों ने उसके साथ गंगा स्नान करने गए दोस्तों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि गंगा नदी में स्नान करते समय शिवम का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। यह सुनते ही शिवम के परिवार वालों के होश उड़ गए। शिवम माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दो पुत्रियों के बाद शिवम मन्नतों के बाद पैदा हुआ था। काफी प्रयास के बाद भी शिवम का शव नहीं मिला। सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। शिवम की खोज में एनडीआरएफ की टीम को लगाई गई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला है।
गंगा में डूबा या लापता हुआ विशाल, असमंजस में लोग : रामगढ़। गंगा नदी के हुकुमछपरा गंगाघाट पर मंगलवार की सुबह अपने परिवार के संग स्नान करने आया एक 16 वर्षीय विशाल कुमार पटेल लापता हो गया। लोगों ने आशंका जताई है कि स्नान करते वक्त वह डूबा होगा। इसकी सूचना फैलते ही घाट पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कराई। हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गायघाट निवासी राजू पटेल का 16 वर्षीय पुत्र विशाल परिवार के लोगों के साथ गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने आया था। माता-पिता डुबकी लगाकर निकल गए, लेकिन विशाल लापता हो गया। परिजनों ने सूचना हल्दी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस चौकी इंचार्ज रामगढ़ पंकज सिंह के नेतृत्व में युवक की छानबीन में जुटी है। लोगों का कहना है कि विशाल स्नान करते वक्त गहरे पानी में जा सकता है।
विज्ञापन

शौच करने गई युवती कटहल नाले में डूबी : बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 रामपुर उदयभान स्थित कटहल नाले में मंगलवार की भोर में शौच के लिए गई युवती पैर फिसलने के कारण कटहल नाले में गिरकर डूब गई। घंटे भर बाद जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। देखा कि कटहल नाले के पास युवती का चप्पल पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएएफ की टीम उसकी छानबीन में जुटी है।
रामपुर उदयभान गांव निवासी विक्रमा यादव की पुत्री पूजा यादव (18) मंगलवार की भोर में बगल स्थित कटहल नाले की ओर शौच करने गई थी। शौच के बाद वह कटहल नाले की ओर गई, जहां पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में जाने से डूब गई। सूचना के बाद जुटे लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, इसी बीच सूचना पाकर चौकी प्रभारी सिविल लाइंस भी मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर मल्लाह, गोताखोर व एनडीआरएफ टीम बुलाई गई। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला है। पूजा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की है और कुंवर सिंह पीजी कालेज में बीए की छात्रा थी।
नगर ओडीएफ तो कटहल नाले पर क्यों गई?
बलिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की महिलाएं कटहल नाले की ओर ही रात और दिन में शौच के लिए जाती हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या रामपुर उदयभान में लोगों के घरों में शौचालय नहीं है। यदि है तो फिर महिलाएं खेत में क्यों जाती हैं? नगर ओडीएफ घोषित होने के बाद भी यदि ये स्थिति है तो जिला प्रशासन क्या कर रहा है? केंद्र सरकार का फरमान है कि कोई भी घर बिना शौचालय नहीं रहे। लेकिन देखा जा रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा कागजों पर ही जिले को ओडीएफ घोषित करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें