दया छपरा। बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदेवा अंतर्गत मिश्रीगिरी के मठिया निवासी संतोष यादव के पुत्र अनुज यादव (17) की रविवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। अनुज प्रतिदिन की भांति सोमवार कि रात्रि खाना खाकर के दरवाजे पर लगी अपनी चौकी पर सोया हुआ था। रात्रि दो बजे के करीब सांप निकला और चौकी पर चढ़कर के अनुज को काट लिया। सांप के काटते ही अनुज की नींद खुल गई। हो हल्ला पर परिजन आए और आनन-फानन में बांसडीह स्थित सती मां के स्थान पर ले गए। तब तक अनुज की मौत हो चुकी थी। वहां से परिजनों लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सपेरे को बुलाया तो एक कोबरा प्रजाति का सांप पकड़ा गया। अनुज अखबार बांटने वाले समाचार पत्र विक्रेता रामजी यादव का भतीजा है।