फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहाचौर को तीखा ने 22 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मिठवार गांव में स्व. प्रभुनाथ मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। फाइनल सिंहाचौर और तीखा के बीच खेला गया। तीखा की टीम ने 175 रन का टारगेट दिया था, जबकि सिंहाचौर की टीम 153 रन पर ही ढेर हो गई। 16 ओवर के मैच में गोलू सिंह को मैन ऑफ द् मैच चुना गया।
विज्ञापन

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि खेल सबको एक दूसरे से जोड़ता है। युवाओं को स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए पढ़ाई के साथ खूब खेलना चाहिए। युवा चेतना खेल को आगे बढ़ाने के क्षेत्र में काफी कार्य कर रही है। रोहित कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को फिट रहने के लिए नित्य खेलना चाहिए। देश की स्थिति ठीक नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सीएए, एनपीआर और एनआरसी से देश के हर नागरिक को परेशानी होगी। इस अवसर पर योगेश योगी ने संचालन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को सम्मानित किया। पंकज यादव, राकेश सिंह, हलचल सिंह, मोनु रज्जक, नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें