फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े नोटों की बंदी के पक्ष में उतरी टीम मोदी

Thu, 10 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
बड़े नोटों की बंदी के पक्ष में उतरी टीम मोदी
विज्ञापन
 लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र कि भ्रष्टाचार पर रोक और काला धन बाहर लाने के लिए 500 एवं 1000 के नोट को बंद करने का निर्णय अचानक नहीं लिया गया। प्रधानमंत्री ने काला धन घोषित करने के लिए  30 सितंबर तक का समय भी दिया था। इसके बाद भी जब अपेक्षित काला धन बाहर नहीं आया तो चेतावनी भी दी थी कि कड़ा कदम उठाएंगे। इसलिए यह कहना गलत है कि अचानक सब कुछ कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए कलराज मिश्र ने कहा कि बड़े नोट बंद करने से लोगों को कुछ समय परेशानी आ सकती है, लेकिन जल्दी ही सरकार इसे ठीक कर लेगी।
केंद्रीय मंत्री ने पारिवारिक कलह में उलझी सपा प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। प्रदेश में बेरोजगारी है, किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं, चीनी मिल न होने से गन्ना किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा। समस्याओं से जूझ रहा है पूर्वांचल।
विज्ञापन



नदियों से घिरे बलिया के बाढ़ पीड़ितों एवं अन्य आपदाओं से पीड़ित लोगों को सहायता नहीं मिलती। केंद्र ने 3000 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार को दिए, लेकिन मदद आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। यहां तक कि जो सहायता दी जाती है, उसमें भी भेदभाव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें