फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना

विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण के एक दिवसीय धरने को संबोधित करते शिक्षक - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट का शुक्रवार को जिला विद्वालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षक विरोधी नीतियों के लेकर धरना-प्रर्दशन का आयोजन किया गया। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा चयन बोर्ड को भंग कर प्रदेश में उच्च एवं प्राथमिक शिक्षकों के चयन के लिए नए चयन आयोग का गठन करने जा रही है। जबकि प्रदेश में शिक्षकों के चयन के लिए तीन चयन बोर्ड काम कर रहे थे तब भी प्रदेश में 40 फीसदी शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हुए है। अब सथी शिक्षकों के लिए एक चयन बोर्ड होने से और शिक्षकों के पद खाली रह जायेगें।पूर्व अध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने कहा कि जनपदीय समस्याओं के निस्तारण में कार्यालय द्वारा लपारवाही की जा रही है।जिसमें एनपीएस की कटौती न किया जाना,मृतक आश्रितों की नियुक्ति न किया जाना,पदोन्नति के प्रकरणों को आजमगढ न भेजा जाना आदि समस्या शामिल है। इस मौके पर कृपा शंकर सिंह,जयंत सिंह, रमाशंकर सिंह,पारस नाथ सिंह,अरविन्द कुमार शुक्ल, आंनद मोहन सिंह, सुरेश सिंह सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें