बलिया। टाउन डिग्री कॉलेज के शिक्षक डॉ अखिलेश राय के विरुद्ध दर्ज एनसीआर वापस लेने एवं अन्य मांगों के संदर्भ में शनिवार को जनपद के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अध्यापन कार्य करते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगर क्षेत्राधिकारी से शुक्रवार को वार्ता के क्रम में बताया कि शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को बिंदुवार रखा। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे ने मांगों पर कार्रवाई करने के लिए दो दिन का समय मांगा है। जिसे शिक्षकों ने स्वीकार कर लिया।
शिक्षकों ने कहा कि यदि दो दिनों में हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो सभी शिक्षक 8 दिसंबर से काली पट्टी बांधकर अपने कार्य करने का फैसला किया है। शिक्षकों ने कहा कि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो नौ दिसंबर से जनपद के समस्त महाविद्यालय शिक्षक चाक डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर डॉ बृजेश सिंह, अश्वनी चंद्र पांडेय, डा. निशा राघव, सूबेदार प्रसाद, अच्छे लाल यादव, डा. दुबे बृजेश सिंह, अखिलेश राय,डा. राजेंद्र पांडेय तथा कालेज प्राचार्य डा.दिलीप श्रीवास्तव, डा. धीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।